
शिवसेना की एनसीपी सांसद को सख्त हिदायत, कहा- गठबंधन में जहर घोलने से बाज आएं
- महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना ने एनसीपी सांसद डॉ. अमोल कोल्हे को निशाने पर लेते हुए गठबंधन में जहर न घोलने की हिदायत दी है.
- शिवसेना प्रवक्ता किशोर कान्हेरे ने कहा अमोल कोल्हे को भूलना नहीं चाहिए कि डिप्टी सीएम अजीत पवार लगातार सीएम उद्धव से ही परामर्श लेते हैं.
- किशोर ने कहा- अभिनेता को स्क्रिप्ट देखकर डॉयलॉग बोलने की आदत होती है इसलिए वह भूल गए कि वह उद्धव ठाकरे की वजह से ही राजनीति में हैं.
- दरअसल पिछले दिनों अमोल ने कहा था कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार की कृपा से ही उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर हैं.
- इस बयान के बाद कई और नेताओं ने उन्हें हिदायत देते हुए लिखा कि गठबंधन में जहर घोलने से बाज आएं, सरकार को चलने दिया जाए.
यह भी पढ़ें - यूपी: RSS कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित हुए दरोगा पर जानलेवा हमला




























































