Get Premium
UP: गैंगरेप का केस नजरअंदाज कर पुलिस वाले ने पीड़िता को धमकाया, बयान बदलने का डाला दबाव
- उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सब-इंस्पेक्टर पर गैंगरेप पीड़िता को धमकाने का आरोप लगाया गया है।
- आरोपी पुलिसकर्मी ने पीड़िता से छेड़खानी की थी और वह लगातार बयान बदलने के लिए कह रहा था। जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
- हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, मामले की जानकारी बड़े अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। आरोपी के खिलाफ आंतरिक जांच की जा रही।
- पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया की उसे 9 जुलाई को अगवा किया गया था, जहां कोई अन्य दो लोग आए थे और उन्होंने गैंगरेप किया।
- 12 जुलाई को पीड़िता को खेत से निकाला गया और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसके मामले को नजरअंदाज किया।
यह भी पढ़े: लखनऊ में प्रिंयका गांधी समेत 500 कार्यकर्ताओं पर कोविड एक्ट के तहत केस दर्ज