
किसान आंदोलन पर मौन मोदी सरकार, टिकैत बोले- अब चुनाव के जरिए होगा भाजपा का इलाज
- भारतीय किसान यूनियन ने 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में महापंचायत करने का फैसला किया है यहीं से यूपी चुनाव में उतरने का ऐलान होगा.
- भाकियू अध्यक्ष नरेश टीकैत ने कहा भाजपा सरकार फर्जी मामले दर्ज करके लोगों को डराने की कोशिश कर रही है, आज किसान वर्ग खतरे में है.
- उन्होंने कहा- भाजपा की हमने बहुत मदद की, सरकार बनवाई लेकिन आज सड़क पर बैठे किसानों को सुनने के बजाय उन्हें देशद्रोही बताया जा रहा है.
- नरेश टिकैत ने कहा- अब चुनाव के जरिए ही भाजपा का उपचार संभव है, इन्हें किसानों की ताकत का एहसास करवाना होगा.
- गौरतलब है कि पिछले करीब छह महीने से किसान दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर बैठे हैं लेकिन सरकार कानून पीछे लेने को तैयार नहीं है.
यह भी पढ़ें - UP: गैंगरेप का केस नजरअंदाज कर पुलिस वाले ने पीड़िता को धमकाया, बयान बदलने का डाला दबाव




























































