
पूर्व मंंत्री रविशंकर के रहते हुए IT मंत्रालय में हुआ बड़ा घोटाला! कांग्रेस बोली- सिर्फ इस्तीफे से नहीं होगा काम
- मोदी सरकार के मंत्रीमंडल से हटाए गए आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद पर कांग्रेस हमलावर है, कैग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए घोटाले का आरोप लगाया है.
- कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिनी मंत्रालय पर कैग की रिपोर्ट भारी अनियमितता का खुलासा करती है.
- उन्होंने पूछा क्या दूर संचार विभाग और सरकार ने बिना निविदा के ठेके दिए, क्या बिना किसी करार के ही करोड़ों रुपए भुगतान किए गए, इसका जिम्मेदार कौन है.
- सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की प्राइवेट कंपनी को बिना आधिकारिक समझौते और टेंडर जारी किए बिना ही काम सौंप दिया गया था.
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा एक निजी संस्था न सिर्फ सरकारी परिसर में काम कर रही थी बल्कि अशोक स्तंभ का भी इस्तेमाल ऐसे कर रही थी जैसे सरकारी कंपनी हो.
यह भी पढ़ें - UP: गैंगरेप का केस नजरअंदाज कर पुलिस वाले ने पीड़िता को धमकाया, बयान बदलने का डाला दबाव




























































