Get Premium
लखनऊ में प्रिंयका गांधी समेत 500 कार्यकर्ताओं पर कोविड एक्ट के तहत केस दर्ज
- तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले दिन लखनऊ के जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के पास मौन व्रत किया.
- हजरतगंज पुलिस ने प्रिंयका समेत करीब 500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी एक्ट और धारा 144 के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किया है.
- प्रियंका जब जीपीओ पर थी उस वक्त गांधी प्रतिमा परिसर का एक पिलर टूट गया जिसपर पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम का भी मुकदमा कायम कर दिया.
- कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जताई, दलित कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय की एक भीड़ भरी फोटो पोस्ट करके पूछा क्या इससे महामारी नहीं फैलती.
- प्रियंका गांधी ने कहा यूपी की योगी सरकार संविधान को नष्ट कर रही है, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिस तरह से लोकतंत्र का चीरहरण हुआ उसे सबने देखा.
यह भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा में भीड़ की बाढ़ आएगी, फिर बाढ़ में भक्तों के शव बहेंगे- शिवसेना का योगी पर निशाना