सिंधिया को मंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता ने कसा तंज, बोले- भाजपा ने दिया लॉलीपॉप

  • मोदी कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। 
  • पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए सिंधिया के मंत्री बनने पर तंज कसा है। 
  • उन्होंने कहा- जैसे बच्चे को चुप कराने के लिए लॉलीपॉप और झुनझुना दिया जाता है वैसे ही सिंधिया को मंत्री बनाकर लॉलीपॉप दे दिया गया। 
  • साथ ही सज्जन वर्मा ने कहा कि जिस विभाग का सब कुछ बेचा जा रहा है, उस विभाग का मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया गया है।
  • पत्रकारों से बात करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लायक भी बताया। 
यह भी पढ़े: 70 साल में जो बनाया 7 सालों में बेच गई भाजपा, ये असल में ‘बेच जाओ पार्टी’- सुरजेवाला