70 साल में जो बनाया 7 सालों में बेच गई भाजपा, ये असल में ‘बेच जाओ पार्टी’- सुरजेवाला

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बजट सत्र 2021-22 के दौरान एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया था। 
  • अब सरकार ने एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, इस संदर्भ में मर्चेंट बैंकरों और विधि सलाहकारों से परामर्श मांगा जा रहा है। 
  • बताया जाता है कि निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग इस संदर्भ में 10 मर्चेंट बैंकरों और एक विधि कंपनी की नियुक्ति करने वाला है।
  • इस मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है।
  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “BJP का नाम बदल ‘बेच जाओ पार्टी’ होना चाहिए 70 साल में जो बनाया, 7 सालों में बेच रहे।”
यह भी पढ़े: कोरोना काल में बेलगाम महंगाई बनी लोगों के लिए संकट, 79% लोगों ने माना घटेगी आमदनी- सर्वे