कोरोना काल में बेलगाम महंगाई बनी लोगों के लिए संकट, 79% लोगों ने माना घटेगी आमदनी- सर्वे

  • कोरोना की दूसरी लहर के बीच बेलगाम महंगाई ने आम जनता का हाल बेहाल कर दिया है, घरेलू जरूरतों की वस्तुओं में लगातार वृद्धि हो रही है। 
  • लोकल सर्कल्स ने कमाई, बचत, ईंधन के बढ़ते दामों और घरेलू वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों को लेकर एक सर्वे किया। 
  • सर्वे में देश के 79 फीसदी लोगों ने माना है कि कोरोना और बढ़ती महंगाई की वजह वित्त वर्ष 2021-22 में घरेलू आय में कमी होगी। 
  • 49 फीसदी उपभोक्ताओं का मानना है कि उनकी औसत घरेलू बचत 2019-20 की तुलना में 2021-22 में घट जाएगी। 
  • 79 फीसदी परिवारों का कहना है कि दिसंबर-फरवरी 2021 की तुलना में अब हर महीने रोजमर्रा की चीजों की लागत पर उन्हें ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। 
यह भी पढ़े: हरिद्वार में मीट बैन से नाराज हाईकोर्ट! जज बोले- तो क्या अब सरकार तय करेगी की लोग क्या खाएं?