भाजपा में हलचल तेज, CM येदियुरप्पा दे सकते हैं इस्तीफा! बोले- PM  के सभी निर्देश का करूंगा पालन 

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसके बाद बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। 
  • चर्चा है कि सीएम येदियुरप्पा जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि येदियुरप्पा ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। 
  • सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के पीछे की वजह बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया गया है। येदियुरप्पा ने पीएम के हर निर्देश का पालन करने की बात भी कही है। 
  • येदियुरप्पा ने पार्टी के सामने मांग रखी है कि उनके बेटों को केंद्रीय स्तर पर सम्मानजनक पद मिले, वहीं भाजपा अगले सीएम की तलाश में है। 
  • येदियुरप्पा ने कहा- मैंने पीएम मोदी से मुलाकात की, राज्य के विकास के मुद्दे पर बात हुई मैं अगस्त में फिर दिल्ली आऊंगा। 
यह भी पढ़े: भाजपा राज में संविधान को नष्ट कर, किया जा रहा लोकतंत्र का चीरहरण- योगी सरकार पर गरजीं प्रियंका