
भाजपा राज में संविधान को नष्ट कर, किया जा रहा लोकतंत्र का चीरहरण- योगी सरकार पर गरजीं प्रियंका
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं, कांग्रेस ने बीजेपी की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
- इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है और लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है।
- कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पंचायत चुनाव में सरकार ने हिंसा फैलाई और पुलिस प्रशासन को लोकतंत्र खत्म करने के लिए लगाया जा रहा है।
- उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम जिलों में प्रशासन की ओर से विपक्षी लोगों को धमकी दी जा रही है, उन्होंने कहा- हम लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे।
- बता दें कि प्रियंका ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत, महिला उत्पीड़न हिंसा के विरोध में गांधी प्रतीमा पर मौन धरना भी दिया।




























































