
जीत के बाद हम बताएंगे गुंडई क्या होती है?- सपा नेता ने भाजपा को की खुलेआम दी धमकी
- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा है कि गुंडई क्या होती है? ये हम आने वाले समय में बताएंगे।
- कटरा विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक तिलहर तहसील में पार्टी की तरफ से आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
- उन्होंने कहा कि हम गुंडई पर आ गए तो जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 16 ब्लॉक प्रमुख और 6 विधानसभाओं में सपा के विधायक होंगे।
- पूर्व विधायक राजेश यादवद्वारा दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
- सपा का कहना है कि भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया और सपा के समय हुए काम पर भाजपा की छाप लगाई जा रही है।




























































