
राजस्थान: किसानों को लात मारने वाले SDM का हुआ तबादला, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
- राजस्थान सरकार ने किसानों से तकरार को लेकर विवाद में घिरे सांचोर एसडीएम भूपेंद्र यादव का शुक्रवार को तबादला कर दिया।
- राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भूपेंद्र यादव का तबादला जोधपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त पद पर किया गया है।
- बीते गुरुवार को जालौर में एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के लिए पिलर मार्किंग के दौरान भूपेन्द्र यादव और ग्रामीणों के बीच तकरार हो गई थी।
- झड़प का एक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह किसानों से हाथपाई के दौरान लात मारते हए नजर आए थे।
- इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर एसडीएम के व्यवहार की आलोचना की थी।




























































