कार्यकर्ताओं से बोले राहुल, अगर पीएम कहते हैं कि योगी ने कोरोना को अच्छे से नियंत्रित किया तो उनपर हंसिए

  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया सेल में नियुक्त नए वालंटियर्स को संबोधित किया इस दौरान वह आरएसएस पर हमलावर रहे.
  • राहुल ने कहा- जिन्हें डर लग रहा है वह पार्टी छोड़कर चले जाएं, कांग्रेसी डरते नहीं, आगे कहा- जो लोग पार्टी छोड़कर गए वह आरएसएस के लोग थे.
  • उन्होंने कहा- कांग्रेस के लोगों को भाजपा के फेक न्यूज से डरने की जरूरत नहीं है, जनता ने इनके फैलाए झूठ पर भरोसा करना बंद कर दिया है.
  • आगे कहा- पीएम अगर कहते हैं कि यूपी सरकार ने कोरोना अच्छे से हैंडल किया तो उनपर हंसिए, वह कहते हैं कि चीन भारत में नहीं घुसा तो उनपर हंसिए.
  • बता दें कि इस वक्त राहुल गांधी भाजपा पर लगातार आक्रमक हैं, उन्होंने ट्वीट के जरिए कई बार सरकार को सचेत किया, सरकार द्वारा नजर अंदाज करने से नुकसान हुआ.
     यह भी पढ़ें - जनसंख्या कानून: 6 लड़कियां की मां BJP MLA पहुंची ख्वाजा के दर पर 7वीं बार हुआ बेटा