
जनसंख्या कानून: 6 लड़कियां की मां BJP MLA पहुंची ख्वाजा के दर पर 7वीं बार हुआ बेटा
- उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण मसौदे पर विवाद जारी है, विपक्ष इसे यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का चुनावी हथकंडा बता रहा।
 - हालांकि भाजपा के 304 विधायकों में 152 विधायकों के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं, कुछ विधायकों के 7 तो कुछ के 8 बच्चे भी हैं।
 - यूपी की सहयोगी पार्टी अपना दल के विधायक हरीराम के आठ बच्चे हैं, और उन्होंने ट्वीट किया था कि हमें जनसंख्या नियंत्रण के प्रति सभी को जागरुक करना चाहिए।
 - शाहजहांपुर जिले की तिलहर सीट से भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा 8 बच्चों के पिता हैं, 2017 में विधानसभा के लिए वह तीसरी बार चुने गए।
 - नानपारा विधानसभा से भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के 6 लड़कियां हैं, बेटे की चाहत में वे ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह तक गईं इसके बाद उन्हें लड़का हुआ।
 


 
 


























































