
कांवड़ यात्रा रोकने के लिए मुस्तैद उत्तराखंड सरकार, पूरा हरिद्वार सील, जबरदस्ती किया तो वाहन सील
- कोरोना संकट के बीच हरिद्वार कुंभ के आयोजन को लेकर आलोचना झेलने के बाद उत्तराखंड सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर सख्त हो गई है.
- प्रदेश के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, साथ ही पूरे हरिद्वार को सील कर दिया गया है.
- कोई जबरदस्ती करने की कोशिश करता है तो उसके वाहन को जब्त किया जाएगा साथ ही उसे 14 दिन के लिए क्वॉरंटीन कर दिया जाएगा.
- हरिद्वार पुलिस के मुताबिक बॉर्डर पर अनुभवी पुलिस अफसरों की तैनाती होगी जो चीजों को बेहतर ढंग से हैंडल कर लेते हैं.
- बता दें कि यूपी की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा की परमिशन दे रखी है लेकिन पड़ोसी राज्यों ने अब तक इसपर रोक लगाना ही उचित समझा है.
यह भी पढ़ें - आज से देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट अडानी के हवाले, अडानी बोले- मुंबई को हमपर गर्व होगा




























































