Get Premium
सीएम बघेल का तंज, एयर इंडिया और सिंधिया दोनो बिकाऊ, इसलिए इन्हें मिली बिक्री की जिम्मेदारी
- केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी चर्चा अभी भी जारी है, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को उड्डयन मंत्रालय मिला है.
- छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा एयर इंडिया का लोगो महाराजा है और मोदी सरकार ने इसे बेचने की जिम्मेदारी सिंधिया जी को सौंपी है.
- उन्होंने आगे कहा- एयर इंडिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनो की बिकाऊ हैं, इसके पहले भी कांग्रेस के कई नेता ऐसा बयान दे चुके थे.
- इसके पहले एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था जिन्हें सिंधिया जी के मंत्रिमंडल में शामिल होने से दिक्कत है उन्हें हम बरनॉल भेजते हैं.
- इसपर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, हम नरोत्तम जी को ही बरनॉल की दो ट्यूब भेजेंगे क्योंकि उनके भीतर जलन अधिक है.
यह भी पढ़ें - आज से देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट अडानी के हवाले, अडानी बोले- मुंबई को हमपर गर्व होगा