अडानी के हवाले मुंबई एयरपोर्ट, यूजर बोले- बस राष्ट्रपति भवन एवं संसद का टेकओवर बाकी

  • देश के सबसे बड़े मुंबई एयरपोर्ट को अब अडानी ग्रुप ने टेकओवर कर लिया, उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और कहा- हम बहुत खुश हैं.
  • अडानी के इस ट्वीट पर कई मजेदार कमेंट आए, एक यूजर ने लिखा- अडानी जी की गति देखते हुए संभव है कि जल्द ही वह राष्ट्रपति भवन एवं संसद का भी टेकओवर कर लेंगे.
  • चेतन शाह ने लिखा- सीबीआई-ईडी की मदद से टेकओवर, चोरी, जबरदस्ती और छीनाझपटी से लिया गया, जल्द ही रेट बढ़ जाएगा.
  • एक अन्य यूजर ने तो कह दिया कि अडानी भारत के अवांछित प्रधानमंत्री हैं, वहीं एक ने सवाल किया जनता के बने पैसो से कैसे किसी कारोबारी को सौंपा जा सकता है.
  • एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर सबकुच कॉरपोरेट ही मैनेज करेगा तो सरकार की क्या जरूरत है, चुनाव करवाने भी बंद कर देने चाहिए.
     यह भी पढ़ें -  आज से देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट अडानी के हवाले, अडानी बोले- मुंबई को हमपर गर्व होगा