
योगी सरकार ने दी कांवड़ यात्रा को मंंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने थमा दिया नोटिस
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा को मंजूरी दिए जाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेकर नोटिस थमाया है.
- जस्टिस फली नरीमन ने नोटिस थमाई है, इस मामले में शुक्रवार यानी 16 जुलाई को सुनवाई होगी, यूपी सरकार अपना पक्ष रखेगी.
- महामारी के बीच कांवड़ यात्रा को मंंजूरी देते वक्त सीएम ने प्रोटोकॉल का पालन करवाने की बात कही, हालांकि धर्म के मामले में ये संभव होता नजर नहीं आता.
- सीएम ने अधिकारियों से कहा था कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड सरकार से बात करने के बाद दिशा-निर्देश जारी करें.
- वहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने कांवड़ यात्रा की अनुमति न देने का फैसला किया है, सीएम धामी ने कहा- लोगों की जिंदगी प्राथमिकता में हैं.
यह भी पढ़ें - आज से देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट अडानी के हवाले, अडानी बोले- मुंबई को हमपर गर्व होगा




























































