मुसलमानों को भाजपा के पाले में करने की कोशिश, संघ अब मुस्लिम बस्तियों में लगाएगा शाखाएं

  • यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों को मजबूत करने के लिए चित्रकूट में चल रही संघ की पांच दिवसीय बैठक खत्म हो गई.
  • मोहन भागवत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संघ मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश में जुटा है, कई अहम फैसले लिए गए.
  • बैठक में मुस्लिम बस्तियों के बीच शाखाएं खोलने को लेकर भी चर्चा है, संघ अपनी विचारधारा के साथ मुस्लिमों को भी जोड़ने में जुटा है.
  • मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नाम का संगठन भी मुस्लिमों को संघ के करीब लाने का काम कर रहा है, हालांकि इस संगठन को संघ की मान्यता नहीं है.
  • राम मंंदिर निर्माण में चंदा देने वाले करीब 12.70 करोड़ परिवार से संघ सीधे तौर पर जुड़ेगा, क्योंकि उसे लगता है कि ये हिन्दुत्व की विचारधारा से प्रभावित हैं.
     यह भी पढ़ें - आज से देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट अडानी के हवाले, अडानी बोले- मुंबई को हमपर गर्व होगा