पंजाब मेरे काम और विजन की पहचान सिर्फ AAP ने पहचाना, सिद्धू के इस बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

  • पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है, कांग्रेस के भीतर नवजोत सिंंह सिद्धू एवं कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच अदृश्य जंग जारी है। 
  • नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को कहा- हमारे विपक्षी दल आप ने हमेशा से पंजाब के लिए मेरे विजन एवं काम को पहचाना है। 
  • उन्होंने कहा- किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार, बिजली के संकट को मैं बखूबी समझता हूं, उसी को दूर करने के लिए पंजाब मॉडल पेश करता हूं। 
  • आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के पोस्ट पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के काम की तारीफ कर दी जिसके बाद कांग्रेस में सियासी हलचल बढ़ गई। 
  • इसके पहले केजरीवाल ने भी सिद्धू को भला आदमी बताया था, पार्टी में जाने की बात पर उन्होंने कहा था कि अगर आते हैं तो हम स्वागत करते हैं। 
यह भी पढ़े: LIC के निजीकरण को मोदी सरकार ने दिखाई हरी झंडी, पैसा जुटाना सरकार का लक्ष्य