LIC के निजीकरण पर बोले राऊत, शराब की तरह मोदी सरकार को निजीकरण की लत लग गई

  • कोरोना संकट के बीच निजीकरण की तरफ तेजी से बढ़ रही मोदी सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम को भी निजी हाथों में सौंपने का रास्ता साफ कर दिया.
  • मोदी सरकार के इस फैसले पर दलित कांग्रेस अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के बिजली मंत्री ने तंज कसते हुए इसे सरकार की लाचारी बताया.
  • नितिन राऊत ने कहा- जैसे किसी व्यक्ति को शराब की लत लग जाती है तो वह अपना कीमती सामान बेच देता है ठीक उसी तरह मोदी सरकार को निजीकरण की लत लग गई है.
  • उन्होंने आगे लिखा- प्लेटफॉर्म, एयरपोर्ट, भारत पेट्रोलियम के बाद अब एलआईसी बेच दिया, उन्होंने मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजो से की.
  • मोदी सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 1.75 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है, 1 लाख करोड़ सार्वजनिक क्षेत्र एवं संस्थानों में सरकार की हिस्सेदारी कम करके जुटाए जाएंगे.
     यह भी पढ़ें - क्या BJP ऐसे सांसदों-विधायकों का टिकट काटेगी जिनके दो से अधिक बच्चे- जनसंख्या नीति पर रवीश