
ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा: जीत के लिए भाजपा ने जनतंत्र को अपने जंगलराज से कुचला- प्रियंका
- उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है।
- उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा- भाजपा द्वारा की गई हिंसा एवं गुंडागर्दी को पूरे प्रदेश की जनता ने देखा और उस पर नाराजगी भी ज़ाहिर की।
- प्रियंका ने लिखा कि इस चुनाव में देखा जा सकता है कि कैसे सत्ता का दुरुपयोग कर बीजेपी ने जनतंत्र को अपने जंगलराज से कुचलने की कोशिश की।
- उन्होंने सवाल किया कि क्या बम, गोली और पत्थर चलाने के भाजपाई कारनामे प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी की निगरानी में हुए?
- प्रियंका ने अगला सवाल किया कि बीजेपी जान चुकी है कि उसके अंतिम दिन अब करीब हैं, इसलिए भारी हिंसा के जरिए लोकतंत्र के चीरहरण में व्यस्त है?




























































