नीतीश बोले- महिलाएं शिक्षित होंगी तो जनसंख्या कम हो जाएगी, डिप्टी सीएम बोली- पुरुष हो जागरुक

  • यूपी में योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर पूरे देश में चर्चा शुरु हो गई है, बिहार में सीएम एवं डिप्टी सीएम के बयान में विरोधाभास है.
  • नीतीश कुमार ने कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून बना देने से आबादी नियंत्रित नहीं होगी इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है.
  • उन्होंने कहा- महिलाएं अगर शिक्षित होंगी तो वह जागृत होंगी और प्रजनन दर अपने आप घटेगी, उनके इस बयान से रेणु देवी ने असहमति जताई.
  • डिप्टी सीएम ने कहा केवल महिलाओं के शिक्षित होने से जनसंख्या नियंत्रण संभव नहीं है, इसके लिए पुरुषों को भी जागरुक होना पड़ेगा.
  • उन्होंने कहा- पुरुष आज भी नसबंदी के लिए डरते हैं, बिहार के कई जिलों में तो पुरुष नसबंदी की दर एक फीसदी है, जो चिंता का विषय है.
     यह भी पढ़ें - क्या BJP ऐसे सांसदों-विधायकों का टिकट काटेगी जिनके दो से अधिक बच्चे- जनसंख्या नीति पर रवीश