बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने लगाया भाजपा नेता पर आरोप

  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा एवं टीएमसी में जारी हिंसक झड़प कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.
  • बर्धमान जिले में टीएमसी नेता असीम दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई, टीएमसी के स्थानीय विधायक अपूर्वा चौधरी ने भाजपा पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं.
  • बताया जा रहा कि असीम दास बाइक से गोतिष्ठा पंचायत जा रहे थे तभी बदमाशों ने घेरा और उनपर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी.
  • घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है, मंगलकोट थाना पुलिस ने किसी अनहोनी से बचने हेतु घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है.
  • बंगाल में जारी हिंसा को लेकर राज्यपाल एवं कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी चिंता जताई थी, पुलिस को दंगाईयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए.
     यह भी पढ़ें - क्या BJP ऐसे सांसदों-विधायकों का टिकट काटेगी जिनके दो से अधिक बच्चे- जनसंख्या नीति पर रवीश