
आशा कार्यकर्ता से बड़ी चूक! कोरोना टीका लगवाने ले गई मूक-बधिर युवक की करवा दी नसबंदी
- कोरोना वैक्सीन के नाम पर यूपी के एटा जिले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां मूक-बधिर युवक की नसबंदी कर दी गई.
- मिली जानकारी के अनुसार अवगढ़ ब्लॉक के बिशनपुर गांव में मूक बधिर युवक को आशा कार्यकर्ता टीका लगवाने हेतु जिला अस्पताल ले गई.
- वहां युवक की नसबंदी कर दी गई, वह घर आया तो बेहोश हो गया जिसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे आगरा रेफर कर दिया गया.
- मामले की जानकारी जैसे ही सीएमओ को हुई उन्होंने आशा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया, साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए.
- पीड़ित के भाई अशोक ने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर आकर बताई थी कि टीका लगवाने के बाद 3500 रुपए आपके खाते में आएंगे.
यह भी पढ़ें - दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या - भाजपा सांसद




























































