
दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या - भाजपा सांसद
- मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत जताई।
- सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा- एक इंच की भूमि भारत की बढ़ी नहीं है और आबादी 140 करोड़ तक पहुंच गई है।
- उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जनसंख्या कम, लेकिन उन्होंने जो धक्का देकर लौटा दिए, उसके बदले बेशर्मों ने जमीन नहीं लौटाई।
- उन्होंने जनसंख्या असंतुलित करने में हीरो आमिर खान जैसे लोगों का हाथ बताया और उनकी दोनों शादी को जिम्मेदार ठहराया।
- गुप्ता ने कहा- आमिर की पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ, दूसरी पत्नी अपने बच्चे के साथ कहां भटकेगी, और दादा आमिर तीसरी की खोज में हैं।




























































