जनसंख्या नीति को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई नाराजगी, कहा- एक बच्चे वाला नियम हटाइए

  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने आपत्ति जाहिर की है.
  • वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस मामले को लेकर यूपी लॉ कमिशन को चिट्ठी लिखी है और १ बच्चे वाला नियम हटाने की मांग की है.
  • हिन्दू परिषद की चिट्ठी में कहा गया है कि दो बच्चों वाली नीति जनसंख्या नियंत्रण की ओर ले जाती है लेकिन दो से कम बच्चे आने वाले समय में नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं.
  • चिट्ठी में आगे कहा गया वन चाइल्ड पॉलिसी से समाज में आबादी का असंतुलन पैदा होगा, योगी सरकार विचार करे वरना इसका असर निगेटिव होगा.
  • दरअसल असम और केरल में जनसंख्या ग्रोथ में असंतुलन देखा गया है, वन चॉइल्ड पॉलिसी में लोग बेटों को प्राथमिकता देते हैं बेटियां कम होने लगती हैं.
     यह भी पढ़ें - UP में जंगलराज: बेटे के किडनैप होने पर मां पहुंची थाने तो पुलिस ने की बत्तमीजी, घर आकर किया सुसाइड