UP में जंगलराज: बेटे के किडनैप होने पर मां पहुंची थाने तो पुलिस ने की बत्तमीजी, घर आकर किया सुसाइड

  • यूपी में पुलिस का एक बेहद शर्मनाक चेहरा सामने आया है, बांदा जिले में किडनैपिंग की रिपोर्ट लिखवाने गई महिला ने थाने से घर आकर खुदकुशी कर ली.
  • बताया जा रहा कि रिपोर्ट लिखवाने आई महिला को सुबह से शाम तक थाने में बिठाकर रखा गया, आरोपियों को तलाशने के बजाय उसके भाई को बंद कर दिया गया.
  • इससे महिला आहत हो गई और शाम को घर आने पर रेलिंग से लटककर आत्महत्या कर ली, महिला ने सुसाइड से पहले लाइव आकर अपनी परेशानी भी बताई.
  • पुलिस पर आरोप है कि जिस व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण किया उसके कहने पर ही महिला को टार्चर एवं उसके भाई को लॉक अप में बंद किया गया.
  • पुलिस इस मामले को पैसे के लेनदेन का मामला बताकर पल्ला झाड़ने में लगी है जबकि किडनैपिंग की बात को वह सीधे तौर पर छिपा रही है.
     यह भी पढ़ें - यूपी में पंचायत चुनाव हिंसा पर बोली कांग्रेस, जो हश्र हस्तिनापुर की सभा का हुआ वही भाजपा का होगा