यूपी : चुनाव के दौरान इटावा एसपी सिटी को थप्पड़ मारने वाले भाजपा नेता पर दर्ज हुआ केस

  • उत्तर प्रदेश मेें ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान जमकर उत्पात मचाया गया, भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस तक को थप्पड़ मार दिया.
  • इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में चुनाव के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने वाले भाजपा नेता विमल भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
  • बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने भदौरिया समेत 100-125 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
  • बताया जाता है कि चुनाव के दिन विमल भदौरिया सैकड़ो लोगों के साथ आया और बैरियर तोड़ने लगा, पुलिस ने रोका तो भाजपाईयों ने उनपर पत्थर चलाना शुरु कर दिया.
  • इसी दौरान विमल ने एसपी सिटी के साथ हाथपाई की और उन्हें नीचे गिरा दिया, बताया जाता है कि उनपर लाठी डंडो से भी प्रहार किया गया.
     यह भी पढ़ें - UP में जंगलराज: बेटे के किडनैप होने पर मां पहुंची थाने तो पुलिस ने की बत्तमीजी, घर आकर किया सुसाइड