
पेट्रोल की बढ़ती कीमते लोगों को अब 'हैरान-परेशान' कर रही- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- पेट्रोल-डीजल की घटती-बढ़ती कीमतों का असर सीधे जनता की जेब पर पड़ रहा, इन दिनों ईंधन की कीमतों ने रिकॉर्ड बना दिया है।
- इस बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में देश के पहले एलएनजी फिलिंग स्टेशन के उद्घाटन के दौरान बड़ी बात कही।
- उन्होंने कहा कि एलएनजी, सीएनजी और ऐथनॉल सरीखे वैकल्पिक ईंधनों के अधिक इस्तेमाल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाएगा, जो कि अब लोगों को “उकसा” रहे हैं।
- गडकरी ने कहा कि वाहन ईंधन के रूप में इथेनॉल का उपयोग पेट्रोल की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर बचाने में मदद करेगा।
- मंत्री ने आगे बोला कि ऐथनॉल, मेथनॉल और बायो-सीएनजी जैसे स्वदेशी ईंधन बाहर से आने वाले क्रूड ऑइल को कड़ी टक्कर देंगे।




























































