
पेट्रोल आज भी सरपट भागा, 16 पैसे के साथ करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ डीजल
- पेट्रोल-डीजल की घटती-बढ़ती कीमतों का असर सीधे जनता की जेब पर पड़ रहा, इन दिनों ईंधन की कीमतों ने रिकॉर्ड बना दिया है।
- हालांकि आज बहुत दिनों बाद एक अच्छी खबर है, सोमवार को लगभग तीन महीनों बाद डीजल के दामों में कटौती की गई है।
- ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल के दामों में 28 पैसों की भारी बढ़ोतरी की है, वहीं डीजल आज 16 पैसे सस्ता हुआ है।
- बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपए और डीजल 89.72 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी और घरेलू स्तर पर भारी टैक्स की वजह से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 के पार पहुंच चुका है।




























































