यूपी: दलितों के खिलाफ बढ़ा अपराध, आज आजमगढ़ में कांग्रेस करेगी दलित पंचायत

  • यूपी में दलितों के खिलाफ अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस हमलावर है, सोमवार को वह आजमगढ़ में दलित पंचायत करेगी.
  • गोधौरा में होने वाली इस पंचायत में दलित कांग्रेस अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के बिजली मंत्री नितिन राऊत एवं पूर्व सांसद उदित राज शामिल होंगे.
  • आजमगढ़ में पुलिस प्रशासन द्वारा दलित प्रधान का घर तोड़े जाने एवं महिलाओं के साथ अभद्रता के बाद से ही नितिन राऊत प्रशासन एवं सरकार पर हमलावर रहे हैं.
  • पुलिस ने न सिर्फ घर तोड़ा बल्कि महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए, उन्हें अश्लील गालियां दी, प्रधान के भाई की पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है.
  • बता दें कि इस पंचायत को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन तक सभी मुस्तैद हैं, किसी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
     यह भी पढ़ें - UP में जंगलराज: बेटे के किडनैप होने पर मां पहुंची थाने तो पुलिस ने की बत्तमीजी, घर आकर किया सुसाइड