
कोरोना ने UP को ऐसा समय दिखाया, जब लगा प्रदेश में कोई सरकार नहीं- अखिलेश का BJP पर वार
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर ‘आंकड़े छुपाने वाले' अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
- आखिलेश ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना की वजह से कितनों की मौत हुई यह सरकार नहीं बताना चाहती क्योंकि वह पीड़ित परिवारों की मदद नहीं करना चाहती।
- सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बनने पर अपनी सीमाएं लांघ चुके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, उनकी भी सूची बना ली गयी है।
- उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना के दौरान एक ऐसा समय आया जब लगा ही नहीं कि उत्तर प्रदेश में कोई सरकार है, लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया।
- पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि लोग दवा, ऑक्सीजन, हॉस्पिटल के लिए भागते रहे, न जाने कितनों की जान चली गई और इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।




























































