इमेज चमकाने पर भाजपा का जोर, कांग्रेस से छह गुना अधिक गूगल विज्ञापन पर किया खर्च

  • गिरती अर्थव्यवस्था के संकट से जूझ रहे देश में केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 से अब तक 17.63 करोड़ रुपए के विज्ञापन गूगल को दिए हैं.
  • इस दौरान बाकी पार्टियां भाजपा से काफी पीछे रही, कांग्रेस ने इस दौरान सिर्फ 3 करोड़ रुपए ही विज्ञापन पर खर्च किए.
  • महाराष्ट्र में भाजपा ने अलग से 1.06 करोड़ रुपए खर्च किए, शिवसेना ने इस दौरान 35 लाख एवं कम्यूनिस्ट पार्टी ने सिर्फ 17.04 लाख रुपए ही खर्च किए.
  • तमिलनाडु की डीएमके ने विधानसभा चुनाव के दौरान अंधाधुंध पैसा खर्च करते हुए गूगल विज्ञापन पर ही 22.25 करोड़ रुपए खर्च कर दिए.
  • प्रचार में भाजपा इस कदर आगे है कि यूपी की योजनाओं का प्रचार आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ दिल्ली में किया जा रहा है, यही मामला कर्नाटक का भी है.
     यह भी पढ़ें - लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर भाजपा ने जीता ब्लॉक प्रमुख का चुनाव - अखिलेश यादव