
लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर भाजपा ने जीता ब्लॉक प्रमुख का चुनाव - अखिलेश यादव
- उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव शनिवार को सम्पन्न हो गया, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर हिंसा हुई, पुलिस अधिकारी को भी नेताओं ने पीट दिया.
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करकेे भाजपा पर निशाना साधा और गुंडा बता दिया.
- अखिलेश नेे कहा- भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव गुंडागर्दी और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर जीती है.
- उन्होंने कहा- अगर प्रशासन का गलत इस्तेमाल नहीं किया जाता तो चुनाव के परिणाम कुछ और होते, यहां तो नंगा नाच एवं गुंडागर्दी को समर्थन दिया गया.
- पीएम द्वारा योगी आदित्यनाथ को चुनाव में जीत की बधाई देने पर सपा प्रमुख ने कहा- ये शर्मनाक है, चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ी ये पीएम मोदी को भी पता है.
यह भी पढ़ें - किसान आंदोलन के समर्थन में बोलने पर पूर्व मंत्री को भाजपा ने पार्टी से निकाला




























































