
गुजरात दौरे पर अमित शाह, लोगों को घर की खिड़की और दरवाजे बंद रखने का आदेश
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुुजरात के अहमदाबाद में कम्युनिटी हॉल व का उद्धाटन करने पहुंचे जहां पुलिस का एक आदेश चर्चा का विषय बन गया.
- दरअसल पुलिस ने वेजलपुर सोसाइटी के चेयरमैन को एक पत्र सौंपा जिसमें लिखा गया कि शाह के आने पर सोसाइटी के लोग खिड़की और दरवाजे बंद रखें.
- स्वामीनारायण और स्वाति अपार्टमेंट समेत कई सोसाइटी को ये पत्र दिया गया, साथ ही कहा गया कि अगर दरवाजे खुले रहे तो कार्रवाई की जाएगी.
- पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलटी ओडेदरा के मुताबिक हमने लोगों से खिड़की बंद करने की विनती की है, हम उनसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं.
- बता दें कि अमित शाह अपने लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग विकास प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे, साथ ही सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें - लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर भाजपा ने जीता ब्लॉक प्रमुख का चुनाव - अखिलेश यादव




























































