
कांग्रेस-सपा-टीएमसी और एनसीपी सभी नेता एक मंच पर आएं और भाजपा को चुनौती दें- तेजस्वी
- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर एक मंच पर आने का आह्वान किया है।
- तेेजस्वी ने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल अपने अहंकार को किनारे पर रखकर एक मंच पर नहीं आएंगे तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा।
- कांग्रेस की बड़ी भूमिका पर तेजस्वी ने कहा कि भविष्य में तैयार होने वाली किसी भी विपक्षी गठबंधन का आधार तो कांग्रेस को ही बनना होगा।
- उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र वैसी पार्टी है जो सीधे तौर पर भाजपा के खिलाफ 200 सीटों पर चुनाव लड़ती हैं।
- तेजस्वी ने कहा कि सपा, टीएमसी और एनसीपी को एक टीम बनाने के बारे में सोचना चाहिए जनता के समक्ष एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करना चाहिए।




























































