
UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव: हिंसा का नाम बदल रख दिया गया ‘मास्टरस्ट्रोक’- राहुल का योगी पर वार
- यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जिलों में हिंसा की खबरें सामने आई हैं।
- इस हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है।
- राहुल ट्वीट कर लिखा- उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है।
- उन्होंने अपने ट्वीट में एक खबर भी शेयर की जिसमें बताया गया कि कैसे चुनाव में हिंसा हुई।
- बता दें कि आज 11 बजे से ही यूपी की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है।




























































