
UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव: बीजेपी MLA बम लेकर घूम रहे और SP हाथ जोड़े खड़े हैं, वीडियो वायरल
- उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार अपने आलोचकों के निशाने पर है।
- 15 से अधिक जिलों से हिंसा की घटना सामने आई, मारपीट की हिंसक घटनाओं समेत गोली और बम के इस्तेमाल की खबरें आईं।
- इसी मुद्दे पर पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया है।
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘उत्तरप्रदेश में भाजपा विधायक बम लेकर घूम रहे हैं! क्या अब भी दिल्ली की मीडिया सोती रहेगी?’
- उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें शामिल एक वीडियो में गोलियों की आवाज के बीच इटावा के एसपी भाजपा विधायक के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं।




























































