Get Premium
UP: 'लोकतंत्र को रौंदने में मीडिया भी शामिल'- ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा-चीरहरण पर बोले रवीश
- यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हो रही हिंसा खबरों में बनी हुई हैं, इस पर पत्रकार रवीश कुमार ने फेसबुक पोस्ट लिख टिप्पणी की है।
- पत्रकार ने लिखा- हत्या, हिंसा, अपहरण, चीरहरण के वीडियो को सेंसर किया गया, जिन चैनलों के पत्रकार को मारा गया है वो भी अपने पत्रकार के लिए नहीं लड़े।
- अमर उजाला अखबार यूपी का बड़ा अखबार है, इसके पास हर जिले में नेटवर्क है फिर भी इस अखबार में हिंसा की खबरों को संशोधित और संक्षिप्त कर छापा गया है।
- रवीश कुमार ने लिखा कि किसी भी अखबार को उठा कर देखिए सवाल करने वाली खबरों को कितने हल्के में छापा जाता है।
- उन्होंने आगे लिखा- इन खबरों की जो हेडिंग लगाई गई है वह कितनी बच बचा कर लगाई गई है। एक दो अभियानी खबर से पत्रकारिता नहीं होती।
यह भी पढ़े: मोदी कैबिनेट में 42 फीसदी मंत्री दागी, 90 फीसदी करोड़पति- ADR रिपोर्ट