अराजनीतिक रह कर PM को देंगे जवाब, घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे BJP की असलियत- किसान नेता 

  • कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच पिछले सात महीनों से तनातनी जारी है। दोनों पक्ष अपने शर्तों के साथ अड़े हुए हैं। 
  • इस बीच संयुक्त किसान मोर्चे के वरिष्ठ पदाधिकारी अविक साहा ने कहा कि किसान 'अराजनीतिक' रह कर सरकार को इसका जवाब देंगे।
  • उन्होंने कहा- भाजपा और इसके प्रधानमंत्री को यह नहीं समझ आ रहा है कि 'जनता' के लिए नेता होता है या 'नेता' के लिए जनता।
  • साहा ने कहा- किसानों ने मिलकर जिस तरह से पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाई थी, अब वैसे ही यूपी और उत्तराखंड में निभाएगा।
  • उन्होंने कहा की पीएम यह न समझे की आंदोलन हार गया क्योंकी किसन अब घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की असलियत बताएंगे।
यह भी पढ़े: 'महाराज और एयर इंडिया दोनों बिकाऊ हैं'- कांग्रेस ने मीम शेयर कर सिंधिया पर साधा निशाना