'महाराज और एयर इंडिया दोनों बिकाऊ हैं'- कांग्रेस ने मीम शेयर कर सिंधिया पर साधा निशाना 

  • कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार ने बड़ा इनाम दिया है, उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। 
  • यह पद उन्हें मध्य प्रदेश में सीएम कमलनाथ की सरकार गिराने और भाजपा को राज्य में सत्ता में वापस लाने के करीब सवा साल बाद दिया गया है।
  • उनके कैबिनेट मंत्री बनने पर कांग्रेस ने उन पर तंज कसा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने उनकी तुलना एयर इंडिया से करते हुए एक मीम शेयर किया। 
  • मीम में एयर इंडिया के विमान और सिंधिया की तस्वीरों के साथ लिखा गया है, ‘‘आइए महाराज, हम दोनों बिकाऊ हैं।" ‘रब ने बना दी जोड़ी।’
  • मीम के वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- यह कांग्रेस की हताशा को दिखाता है।
यह भी पढ़े: मोदी कैबिनेट में 42 फीसदी मंत्री दागी, 90 फीसदी करोड़पति- ADR रिपोर्ट