
ब्लॉक प्रमुख चुनाव: पूर्व विधायक का विवादित बयान, कार्यकर्ताओं से कहा- लाठी लेकर तैयार रहो
- उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है, इस बीच गोंडा में पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे का भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ है।
- सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे अपने निजी स्कूल में सपा कार्यकर्ताओं को टिप्स दे रहे हैं। उनके टिप्स किसी ने सूट कर लिए हैं।
- वीडियो में पूर्व विधायक लाठी डंडों के साथ तैनात रहने की सलाह दे रहे हैं। लाठी ना होने पर स्कूल परिसर से लेने की सलाह दे रहे हैं।
- इससे पहले सपा नेता बैजनाथ दुबे मीडिया के सामने शुक्रवार को ही गांधीगिरी और अहिंसा की बात कर रहे थे।
- बता दें कि नामांकन के दिन पूर्व विधायक बैजनाथ नाथ दुबे पर हमला हुआ था।




























































