मायावती के निशाने पर योगी सरकार, कहा- यूपी में कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है

  • उत्तर प्रदेश में इस वक्त ब्लॉक प्रमुख के चुनाव चल रहे हैं जिसमें जमकर हिंसा हो रही है, विपक्ष ने भाजपा पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.
  • बसपा प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- यूपी में कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है.
  • उन्होंने ट्वीट में लिखा- पंचायत चुनाव के दौरान लखीमपुर खीरी की एक महिला के साथ की गई बदसलूकी अति शर्मनाक है.
  • आगे लिखा - उन्होंने लोगों से पूछा कि प्रदेश में इतना अपराध है क्या यही कानून का राज व लोकतंत्र है, यह सोचने वाली बात है.
  • गौरतलब है कि यूपी के विभिन्न हिस्सो में जमकर हिंसा हो रही है, भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रशासन भी सहयोग करता नजर आ रहा है.
     यह भी पढ़ें - विश्व में भुखमरी के कारण हर मिनट में 11 लोगों की जाती है जान, आंकड़े कोरोना से भी डरावने- ऑक्सफैम