भाजपा बहुत धार्मिक पार्टी, ये बड़े- बड़े कर्मकांड के अलावा कुछ करती ही नहीं- टिकैत

  • कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच पिछले सात महीनों से तनातनी जारी है। दोनों पक्ष अपने शर्तों के साथ अड़े हुए हैं। 
  • इस बीच भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने एनडीए का नेतृत्व कर रही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह बहुत धार्मिक पार्टी है। 
  • मीडिया से बात करते हुए टिकैत ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनावों को लेकर भाजपा पर इशारों-इशारों में धांधली का आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा- भाजपा बहुत धार्मिक पार्टी है धर्मवाद पर चल रही है। कुछ करती ही नहीं है। उन्होंने कहा, “इससे बड़ा कर्मकांड नहीं हुआ कहीं, जितना बड़ा यूपी में हुआ।”
  • टिकैत ने पंचायत और बीडीसी चुनावों पर आगे कहा, “हो सकता है कुछ उम्मीदवारों को पर्चा नहीं भरने दिया गया हो। 
यह भी पढ़े: मेरे दफ्तर में सुबह 7 से मध्य रात्रि तक चलेगा काम- नए रेल मंत्री का फरमान