मेरे दफ्तर में सुबह 7 से मध्य रात्रि तक चलेगा काम- नए रेल मंत्री का फरमान

  • केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़े फेरबदल के बाद, नरेंद्र मोदी की सरकार में नए रेल मंत्री बने अश्विनी वैष्णव ने नया फरमान जारी किया है। 
  • वैष्णव ने अपने मंत्रालयों का प्रभार संभालते हुए कहा कि रेल क्षेत्र में पिछले 67 वर्षों में शानदार काम किया गया है, मैं इसे आगे ले जाऊंगा।
  • बेहद एक्टिव मोड में नजर आए वैष्णव ने आदेश जारी किया कि ऑफिस में स्टाफ को लगभग रात-दिन काम करना होगा। 
  • उन्होंने बताया कि काम दो शिफ्ट में होगा, पहली शिफ्ट- सुबह सात बजे से शाम चार फिर दूसरी पाली- दोपहर तीन से मध्य रात्रि तक चलेगी।
  • यह आदेश सिर्फ मंत्री के ऑफिस के कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है, न कि निजी या फिर रेलवे स्टाफ के लिए।
यह भी पढ़े: नए मंत्री- 5 ट्रिलियन $ इकनॉमी का लक्ष्य अभी भी संभव, BJP सांसद ने कहा- “उनका मतलब जादू से है”