
विश्व में भुखमरी के कारण हर मिनट में 11 लोगों की जाती है जान, आंकड़े कोरोना से भी डरावने- ऑक्सफैम
- गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाले संगठन ‘ऑक्सफैम’ ने ‘दि हंगर वायरस मल्टीप्लाइज’ नाम की रिपोर्ट जारी की है।
- रिपोर्ट में बताया गया कि भुखमरी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या से अधिक हो गई है।
- कोरोना के कारण दुनिया में हर एक मिनट में करीब सात लोगों की जान जाती है, वहीं भुखमरी के कारण करीब 11 लोगों की मौत होती है।
- सीईओ एब्बी मैक्समैन ने कहा- आंकड़े हैरान करने वाले हैं लेकिन ये आंकड़े उन लोगों से बने हैं जो अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे हैं।
- उन्होंने बताया कि कोरोना के आर्थिक दुष्प्रभाव और जलवायु संकट ने 5,20,000 से अधिक लोगों को भुखमरी की कगार पर पहुंचा दिया है।




























































