Get Premium
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, दूध के दाम ने दिया फिर झटका
- कोरोना वायरस के कहर के बीच जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के साथ आज दूध के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
- देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 32 पैसे तक महंगा हो गया। वहीं मदर डेयरी ने 2 रु प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
- दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य आज से 100.81 रु और डीजल की कीमत 89.88 रु प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
- मदर डेयरी ने 11 जुलाई 2021 से दिल्ली-एनसीआर में अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।
- बता दें कि इससे पहले अमूल कंपनी ने 1 जुलाई से दूध की कीमत में प्रति लीटर दो रुपए की बढ़ोत्तरी की थी।
यह भी पढ़े: मेरे दफ्तर में सुबह 7 से मध्य रात्रि तक चलेगा काम- नए रेल मंत्री का फरमान