Get Premium
यूपी में जनसंख्या विधेयक का ड्राफ्ट तैयार, नसबंदी करवाने वालों को अतिरिक्त लाभ देगी सरकार
- यूपी में जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है, राज्य विधि आयोग जल्द ही इसे अंंतिम रूप देकर योगी सरकार को सौंप देगा.
- ड्राफ्ट के मुताबिक 2 से अधिक बच्चे होने पर स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर सरकारी नौकरियों में भर्ती होने से रोकने का प्रस्ताव है.
- अगर ये एक्ट लागू हुआ तो दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर सरकारी नौकरियों में आवेदन और प्रमोशन का मौका नहीं मिलेगा, 77 योजनाओं से वंचित रखने का प्रावधान है.
- चुनाव लड़ने वालों को शपथ पत्र देना होगा और बताना होगा कि इस वक्त दो बच्चे हैं अगर तीसरा बच्चा पैदा करते हैं तो नामांकन रद्द कर दिया जाए.
- नसबंदी को प्रमोट करने के लिए सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को तमाम लाभ दिए गए हैं, उन्हें इंक्रीमेंट, प्रमोशन, सरकारी आवासीय योजनाओं में छूट मिलेगी.
यह भी पढ़ें - विश्व में भुखमरी के कारण हर मिनट में 11 लोगों की जाती है जान, आंकड़े कोरोना से भी डरावने- ऑक्सफैम