बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने खुद को बताया हिन्दू, कहा- पूर्वज राजपूत थे, इस्लाम कबूला था

  • धर्मांतरण के तमाम मामलों के बीच बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने शुक्रवार को खुद के हिन्दू होने का दावा किया है.
  • उन्होंने कहा- हमारे पूर्वज राजपूत थे धर्मांतरण करके इस्लाम कबूल कर लिया था, इसलिए उनकी आगे की पहचान मुस्लिम ही थी.
  • हाजीपुर के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करने पर कोई बुराई नहीं है, उनके खानदान के आधे लोग आज भी हिन्दू हैं.
  • मंत्री जमा खान ने कहा- मुसलमानों ने जेडीयू को वोट नहीं दिया लेकिन सीएम नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों का विशेष ख्याल रखते हैं और मंत्रीमंडल में शामिल किए हैं.
  • बता दें कि जमा खान बिहार के चैनपुर से विधायक हैं, बसपा से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़कर जदयू ज्वॉइन कर ली थी.
     यह भी पढ़ें - विश्व में भुखमरी के कारण हर मिनट में 11 लोगों की जाती है जान, आंकड़े कोरोना से भी डरावने- ऑक्सफैम